बियर पीने से पथरी निकल जाती है क्या?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 10:29

बीयर पीने से नहीं निकलती पथरी, बल्कि बढ़ जाता है खतरा
अक्सर लोगों को कहते सुना गया है कि पेट में पथरी है तो बीयर पीना शुरू कर दो। बीयर पथरी को काट-काटकर बाहर निकाल देगी। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यह सबसे बड़ा मिथ है। बीयर पीने से पथरी बाहर नहीं निकलती बल्कि इसका साइज और बढ़ जाता है। यह मरीज के लिए और घातक साबित हो सकती है। ऐसे में पथरी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। जिससे उसका इलाज शुरू किया जा सके। यह जानकारी एक निजी हॉस्पिटल्स में किडनी रोग व उसकी रोकथाम विषय पर आयोजित सेमिनार में डॉ. जितेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि बीयर पीने वाले अधिकतर लोगों को यह गलत धारणा होती है।

उन्होंने कहा कि बीयर ज्यादातर पानी और माल्ट किए हुए अनाज से बनी होती है। इसलिए इसमें पौष्टिक तत्व होते हैं। हाइड्रेट करने वाले गुण होते हैं। लेकिन ऐसा पेय दरअसल गुर्दे की पथरी के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। डॉ. जितेंद्र ने कहा कि यह एक लोकप्रिय मिथक है कि बीयर में पानी अधिक होता है। इसलिए लोग प्यास लगने पर पानी की बजाय बीयर पी लेते हैं। नियमित रूप से बीयर पीने वालों को आॅक्सलेट किडनी स्टोन होने का अधिक जोखिम होता है।गर्मी में पथरी रोगियों में 30 फीसदी वृद्धि

डॉक्टरों के मुताबिक अधिक गर्म महीनों के दौरान पथरी के रोगियों में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी जाती है। डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि शरीर में तरल पदार्थ या पानी की कमी के कारण मूत्र गाढ़ा हो जाता है। इससे गुर्दे की अंदरूनी परत में अधिक अवशिष्ट नमक और घुलनशील खनिज जमा हो जाते हैं। ये अवशेष बाद में पथरी का निर्माण करते हैं।

पिएं निंबू पानी, नहीं होगी गुर्दे की पथरी

नेफ्रोलॉजिस्ट की सलाह है कि लोगों को हर घंटे 200 मिलीलीटर पानी अवश्य पीना चाहिए, लेकिन पानी एक ही बार में पीने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीना चाहिए। निंबू में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसलिए हर रोज निंबू पानी पीने पर गुर्दे की पथरी नहीं होगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info